UP Scholarship PFMS Status कैसे चेक करें? (Up Scholarship Payment Status)

UP Scholarship का Payment Status देखने के लिए सबसे अधिक उपयोग में लिया जाने वाला प्लेटफ़ॉर्म PFMS (Public Financial Management System) है। यह भारत सरकार के Controller General of Accounts (CGA) वित्त मंत्रालय द्वारा विकसित एक Online सिस्टम है जिसके माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्तियों के भुगतान की स्थिति आसानी से देखी जा सकती है।

यदि आपकी छात्रवृत्ति की राशि जारी हो चुकी है तो PFMS के “Know Your Payment” विकल्प में बैंक खाते की जानकारी दर्ज करके Payment Status आसानी से देखा जा सकता है। लेकिन इसके अलावा छात्र UMANG App से भी PFMS पोर्टल के द्वारा पेमेंट की स्थिति जान सकते हैं। और UP Scholarship Portal पर अपने आवेदन (Application) के Status की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइए ये कैसे चेक होता हैं Step by Step सीखते हैं।

Up Scholarship Application Status

जरूरी बात: PFMS मुख्य रूप से भुगतान (Payment) की स्थिति देखने के लिए उपयोगी है। आवेदन का Verification या Final Application Status देखने के लिए UP Scholarship Portal पर Status Check करना ज्यादा उपयुक्त है।

Application Status और Payment Status में क्या अंतर है?

Application Status आपको ये पता चलता है कि आपका UP Scholarship आवेदन अभी किस Step में है जैसे आवेदन जमा हुआ है या नहीं, संस्थान द्वारा ये सत्यापन हुआ है या नहीं और जिला स्तर पर जांच पूरी हुई है या आवेदन में कोई त्रुटि है।

वहीं Payment Status यह बताता है कि Up Scholarship की राशि जारी हुई है या नहीं और भुगतान बैंक खाते तक किस स्थिति में है। इसे आमतौर पर PFMS के माध्यम से देखा जाता है। आप नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से भी दोनों के बीच का अंतर समझ सक्तह हैं।

Payment Status और Application स्टैटस में अंतर

Payment Status

Application Status

छात्रवृति के भुगतान (पैसे) की स्थिति बताता है

आवेदन की स्थिति बताता है

पैसे भेजे जाने की जानकारी

Registration/Application की जानकारी

Payment Success/Failed आदि की जानकारी मिल सकती है

Verification और Approval की स्थिति देख सकते हैं

PFMS पर Payment Status देखा जा सकता है

UP Scholarship Portal पर देखा जाता है

PFMS (Public Financial Management System) से Scholarship का Payment Status देखें

अगर आप यह पता करना चाहते हैं कि UP Scholarship की राशि आपके बैंक खाते में भेजी गई है या नहीं तो PFMS की Know Your Payment सुविधा इसका आसान तरीका है। इसके लिए आपको UP Scholarship Portal से अलग PFMS की वेबसाइट पर जाकर अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होती है। तो आइए जानते हैं कैसे चेक करे।

Step 1:- PFMS की वेबसाइट खोलें

सबसे पहले आप PFMS (Public Financial Management System) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। वेबसाइट खुलने के बाद इसके Homepage पर दिए गए विकल्पों को ध्यान से देखें आप इस लिंक की मदद से PFMS पर जा सकते हैं – https://pfms.nic.in/

Step 2:- अब Menu में आपको Payment Status का एक विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करे।

अब वेबसाइट के Payment Status वाले मेनू में जाएँ। यहाँ आपको Know Your Payment नाम का विकल्प दिखाई देगा। Scholarship Payment की जानकारी देखने के लिए इसी विकल्प को चुनें।

up scholarship status check pfms

Step 3:- अब अपनी बैंक संबंधी जानकारी भरें

Know Your Payment पेज के खुलने के बाद आपके सामने एक फॉर्म दिखाई देगा। इसमें मांगी गई जानकारी बिल्कुल उसी तरह दर्ज करें जैसे :-

सबसे पहेले अपनी बैंक का नाम लिखे जैसे की Bank Of Baroda या HDFC बैंक।

अब अपना बैंक का खाता नंबर (A/c Number) दर्ज करे पहेले बॉक्स में फिर दूसरे बॉक्स मे भी वही खाता नंबर Confirm करने के लिए।

अब Word Verification वाले बॉक्स में आपको Captcha दिखेगा उसे दर्ज करे।

आखिर में आप Send OTP on SMS/Sandes App वाले बटन पर क्लिक करे इससे आपके रजिस्टर नंबर पर एक OTP आएगा उसे दर्ज करे।

आप दिए गए QR Code को अपने फोन में स्कैन करके भी OTP प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा नीचे दी गई लिंक की मदद से Sandes App अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।

up scholarship pfms status check

Step 4:- अब OTP दर्ज करे देखें

जब आप Send OTP पर क्लिक करेंगे एक नया Page खुलेगा और आपके रजिस्टर मोबाईल नंबर पर एक OTP आएगा इसे यहाँ दर्द करे और वापिस से Captcha डाल कर Verify OTP पर क्लिक करे।

pfms up scholarship status check

Step 5:- अब Payment Status देखें

जैसे ही आप ओटीपी वेरफाइ करेंगे आपके सामने वापिस पुराना Page खुलेगा जिसके नीचे स्क्रॉल करने पर आपको भुगतान (Payment) की स्थिति दिख जाएगी।

up scholarship status check

UMANG App से Up Scholarship Payment Status कैसे देखे?

यदि आप डायरेक्ट PFMS portal से स्टैटस नहीं देख पा रहे हैं तो आप Umang App के झरिए देख सकते हैं। कई बार क्या होता हैं के पोर्टल के माध्यम से चेक करने पर OTP मिलने में समस्या होती हैं इसलिए इसका विकल्प हैं के हम PFMS को Umang App से उपयोग में लेकर स्टैटस देखे।

UMANG App से Up Scholarship Status कैसे देखे?

UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) भारत सरकार का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहाँ कई सरकारी सेवाओं को एक ही जगह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके जरिए आधार, PAN, DigiLocker, ई-श्रम, पेंशन, बिल भुगतान और कई अन्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

UP Scholarship से संबंधित जानकारी देखने के लिए भी छात्र UMANG का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप मोबाइल से अपनी Scholarship की स्थिति देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों को क्रम से पूरा करें।

UMANG App पर Scholarship Status देखने की पूरी प्रक्रिया

Step 1:- सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG App इंस्टॉल करें। Android फोन इस्तेमाल करने वाले छात्र इसे Google Play Store से और iPhone यूज़र्स Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

Step 2:- ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसे Open करें। पहली बार ऐप खोलने पर आपको कई भाषाओं के विकल्प दिखाई देंगे। अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी या English चुनें। इसके बाद Terms & Conditions को स्वीकार करके Next पर टैप करें। अब आप UMANG के मुख्य Dashboard पर पहुँच जाएंगे।

Step 3:- अब Dashboard पर पहुँचने के बाद आपको Register और Login के विकल्प मिलेंगे। यदि आप UMANG पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले अपना Registration पूरा करके Login करें। वहीं अगर आपका अकाउंट पहले से बना हुआ है तो सीधे Login करके आगे बढ़ सकते हैं।

up scholarship payment status umang app

Step 4:- अब Login करने के बाद UMANG के मुख्य Dashboard पर आप या जाएंगे और नीचे दिखाई देने वाले All Services विकल्प को चुनें।

up scholarship payment status umang app

Step 5:- अब आपके सामने अलग-अलग सरकारी सेवाओं की सूची खुलेगी। ऊपर दिए गए Search आइकन पर Type करके PFMS लिखें और दिखाई देने वाली PFMS Service को खोलें।

up scholarship payment status umang app

Step 6:- PFMS Service में प्रवेश करने के बाद Know Your Payment विकल्प दिखाई देगा। आपके Scholarship की Payment की जानकारी देखने के लिए इसी विकल्प पर टैप करें।

up scholarship payment status umang app

Step 7:- अब Payment Status से जुड़ा फॉर्म खुलेगा। इसमें अपना Bank Account Number, Bank Name और Mobile Number दर्ज करके Submit पर टैप करें जिसके बाद उपलब्ध Payment Status स्क्रीन पर दिखाई देगा।

up scholarship payment status umang app

तो इस तरह आप Umang App का उपयोग करके भी आसानी से अपनी छात्रवृति के भुगतान की स्थिति जान सकते हैं।

निष्कर्ष

UP Scholarship का पैसा जारी हुआ है या नहीं यह जानने के लिए PFMS का Know Your Payment विकल्प काफी उपयोगी है। हालांकि ध्यान रहे Application Status और Payment Status को एक ही न समझें क्योंकि आवेदन की प्रगति के लिए UP Scholarship Portal और भुगतान की जानकारी के लिए PFMS का उपयोग होता हैं। यदि Status तुरंत दिखाई न दे तो घबराने के बजाय कुछ समय बाद दोबारा जांच करें और अपने बैंक खाते की सही जानकारी भी दर्ज करे।

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर

Q1. PFMS से UP Scholarship Payment Status कैसे चेक करें?

सबसे पहेले PFMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Know Your Payment विकल्प चुनें। इसके बाद मांगी गई बैंक संबंधी जानकारी, OTP और कैप्चा दर्ज करके Scholarship Payment की स्थिति देख सकते हैं।

Q2. PFMS में No Record Found क्यों दिखाई देता है?

ऐसा तब हो सकता है जब आपकी छात्रवृति Payment की जानकारी अभी PFMS में उपलब्ध न हुई हो या भुगतान प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई हो। कुछ समय बाद दोबारा स्टैटस Check करें।

Q3. PFMS में Payment Failed दिखे तो क्या करें?

सबसे पहले अपने बैंक खाते की जानकारी, खाता Active है या नहीं और आधार/बैंक से जुड़ी जानकारी सही है या नहीं इसकी जांच करें। समस्या बनी रहने पर संबंधित बैंक या विभाग से संपर्क करना उचित रहेगा।