Up Scholarship Correction कैसे करे?
UP Scholarship का आवेदन करते समय अगर किसी छात्र से नाम, पता, बैंक विवरण, शैक्षणिक जानकारी, आय/जाति संबंधी जानकारी या किसी अन्य विवरण में कोई गलती हो जाती है तो ऐसी स्थिति में Correction करने की जरूरत पड़ सकती है। अच्छी बात यह है कि निर्धारित Correction Window खुलने पर छात्र अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकता है।
इस Blog में हम आपको UP Scholarship Correction की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताएंगे। साथ में ये भी समझेंगे कि Correction कब किया जा सकता है, किन जानकारियों में बदलाव करना संभव है और सुधार करने के बाद आवेदन को दोबारा कैसे Submit किया जाता है।
UP Scholarship Correction कब कर सकते हैं?
Up Scholarship पोर्टल में Correction की सुविधा पूरे साल उपलब्ध नहीं रहती। बल्कि पोर्टल द्वारा Correction Window खोले जाने के बाद ही छात्र अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
इसलिए आवेदन करने के बाद समय-समय पर अपना Application Status और Scholarship Portal पर मिलने वाले नए अपडेट जरूर देखते रहने चाहिए।
तो Correction Window खुलने के बाद ही Login करके अपने आवेदन में जरूरी बदलाव करें और निर्धारित समय के भीतर Corrected Form को दोबारा Submit कर दें।
UP Scholarship Correction कैसे करें? स्टेप बाय स्टेप
Step 1:- सबसे पहले UP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट ➡️ https://scholarship.up.gov.in/ खोलें।
Step 2:- अब अपनी Category और Course/Class के अनुसार Student Login का विकल्प चुनें जैसे Fresh या Renewal आवेदन के अनुसार सही Login विकल्प का चुनाव करें।
Step 3:- अब अपना Registration Number, OTR, Password और Captcha दर्ज करके Submit करें। जिससे लॉगिन हो जाएगा।
Step 4:- अगर आपके आवेदन के लिए Correction Window खुली है तो Dashboard में Correction / संशोधन से संबंधित विकल्प दिखाई देगा। आगे बढ़ने के लिए इसी विकल्प पर क्लिक करें।
Step 5:- अब आवेदन पत्र में जिस जानकारी में गलती है उसे ध्यान पढ़ कर सुधारें। केवल वही जानकारी बदलें जिसकी वास्तव में जरूरत है और बाकी विवरण को बिना वजह Modify न करें।
Step 6:- अब Correction करने के बाद पूरे आवेदन को एक बार शुरू से अंत तक जरूर देखें। खासकर नाम, जन्मतिथि, बैंक विवरण, शैक्षणिक जानकारी और प्रमाण पत्रों से जुड़ी जानकारी ध्यान से Check करले।
Step 6:- अब Correction Submit होने के बाद उपलब्ध Acknowledgement/Print को सुरक्षित रख लें। जरूरत पड़ने पर इसकी Print Copy अपने संस्थान में जमा करनी पड़ सकती है।
तो इस तरह आप अपने Up Scholarship Form में सुधार कर सकते हैं अगर यहाँ पर सुधार करने में को समस्या आती हैं तो आप अपनी College के माध्यम से भी सुधार कर सकते हैं।
UP Scholarship Correction में किन बातों का ध्यान रखें?
Correction Window खुलने के बाद ही बदलाव करें।
सिर्फ सही और प्रमाणित जानकारी दर्ज करें।
Bank Account Number जैसी जानकारी भरते समय बहूत सावधानी रखें।
Correction के बाद Form को Final Submit करना न भूलें।
Submit करने से पहले पूरा Form दोबारा जांचें।
Correction करने के बाद Application Status जरूर Check करें।
किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को बिना कारण ना बदले।
अंतिम शब्द
UP Scholarship Correction की सुविधा छात्रों को आवेदन में हुई कुछ जरूरी गलतियों को सुधारने का मौका देती है। इसलिए Correction करते समय जल्दबाजी बिल्कुल भी ना करें और हर जानकारी को अपने Documents से मिलाकर ही Update करें।
इसके सिवा Correction Submit करने के बाद Application Status जरूर Check करें जिससे की यह सुनिश्चित हो सके कि आपका संशोधित आवेदन सही तरीके से आगे की प्रक्रिया में चला गया है।
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर
Q1. क्या Correction Window बंद होने के बाद Form में बदलाव कर सकते हैं?
आमतौर पर Correction की सुविधा निर्धारित Correction अवधि तक ही उपलब्ध रहती है। फिर भी Window बंद होने के बाद Portal पर उपलब्ध विकल्पों के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
Q2. UP Scholarship Form में Correction कैसे करें?
Scholarship के Portal पर Student Login करके लेकिन अगर आपके आवेदन के लिए Correction Window खुली है तो Correction विकल्प से जरूरी जानकारी में सुधार करके Form को दोबारा Submit कर सकते हैं।
Q3. Correction करने के बाद क्या Form दोबारा Submit करना जरूरी है?
हाँ, सिर्फ जानकारी को ही बदलना पर्याप्त नहीं है क्योंकि Correction के बाद Portal पर दिए गए निर्देशों के अनुसार Final Submit करना जरूरी होता है तभी संशोधित जानकारी आवेदन में दर्ज मानी जाएगी।