Up Scholarship का Final Status कैसे Check करे? (Up Scholarship Status)

UP Scholarship के लिए आवेदन करने के बाद लगभग हर छात्र या छात्राएं अपनी Scholarship की वर्तमान स्थिति (Status) जानना चाहते हैं। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपकी छात्रवृत्ति स्वीकृत हुई है या नहीं आपका आवेदन किस चरण में है या भुगतान जारी हुआ है तो इसकी जानकारी ऑनलाइन आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

इस Blog में हम आपको UP Scholarship आवेदन की स्थिति चेक करने की पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में बताने वाले हैं और फ़ोटोज़ के साथ भी समझाने वाले हैं इसके अलावा Umang App के माध्यम से यूपी छात्रवृति का Status कैसे देखें इसकी भी पूरी जानकारी मिलेगी जिससे आप बिना किसी भ्रम के अपना स्टेटस आसानी से जांच सकें।

ध्यान रहे UP Scholarship Application Status से आपके आवेदन की प्रक्रिया और सत्यापन की स्थिति का पता चलता है जबकि PFMS Payment Status से यह जानकारी मिलती है कि छात्रवृत्ति की राशि जारी हुई है या नहीं। आसान शब्दों में कहे तो Scholarship Portal आवेदन की स्थिति बताता है और PFMS भुगतान की स्थिति। आप नीचे दिए गए बटन के माध्यम से भुगतान की स्थिति जान सकते हैं।

PFMS पेमेंट स्टेट्स देखे

UP Scholarship Final Status क्या होता है?

UP Scholarship में Final Status से छात्र ये जान सकते है कि उसके Scholarship के आवेदन की जांच और सत्यापन के बाद की अंतिम स्थिति क्या है। इसमें आवेदन स्वीकार (Approved), अस्वीकार (Rejected), लंबित (Pending) या किसी अन्य स्थिति में है तो नहीं इसकी जानकारी मिल सकती है।

Final Status चेक करने के लिए नीचे दी गई तैयारिया होनी चाहिए

संबंधित Academic Year का पता होना चाहिए।

Registration Number होना चाहिए।

छात्र को अपनी Date Of Birth का पता होना चाहिए।

Up Scholarship पोर्टल के माध्यम से फाइनल स्टैटस कैसे देखे?

यदि आप अपने UP Scholarship आवेदन की अंतिम स्थिति (Final Status) देखना चाहते हैं तो इसके लिए UP Scholarship Portal सबसे आसान विकल्प है। पोर्टल पर अलग-अलग शैक्षणिक सत्र (Academic Year) के अनुसार Status देखने की सुविधा उपलब्ध होती है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप कुछ ही मिनटों में अपना Final Status देख सकते हैं।

Step 1:- सबसे पहेले Up Scholarship के अधिकृत वेबसाईट पर चले जाए जिसका लिंक – https://scholarship.up.gov.in/ हैं।

Step 2:- इसके Homepage पर आपको Menu में एक Status का विकल्प दिख रहा होगा जिस पर कर्सर ले जाए। अब एक Sub-Menu खुलेगा जिसमे आपको आपण शैक्षणिक सत्र (Academic Year) चुन कर क्लिक करना हैं। जैसे अभी का देखने के लिए Application Status 2023-24 पर क्लिक करे।

up scholarship status kaise check kare

Step 3:- अब नए Page पर आपको एक फॉर्म दिखेगा जिसमें Registration Number, जन्म तारीख (DOB), और Captcha डाल कर Search बटन पर क्लिक करे।

up scholarship status check

तो यहाँ पर आप जैसे ही जरूरी Details भरेंगे आपका स्टैटस सामने दिख जाएगा।

अंतिम शब्द

तो UP Scholarship Final Status चेक करने से आपको अपने आवेदन की जांच और सत्यापन के बाद उसकी वास्तविक स्थिति का पता चल जाता है। अगर आवेदन में कोई समस्या या सुधार की आवश्यकता दिखाई दे तो आपको समय रहते जरूरी कदम उठाकर Scholarship की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है।

यहाँ पर स्टैटस में दिखाई देने वाली जानकारी के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय करें। किसी तरह की कमी दिखने पर उसे नजरअंदाज न करें और समय रहते आवश्यक सुधार करें।