Up Scholarship OTR Registration कैसे करे?

UP Scholarship के लिए आवेदन करने से पहले OTR (One Time Registration) पूरा करना बहूत जरूरी है क्योंकि इसके बिना आवेदन करना संभव नहीं हैं। इस प्रक्रिया में छात्र या छात्राओ की पहचान से जुड़ी जानकारी Verify होने के बाद एक Unique OTR Number मिलता है जिसका उपयोग आगे Scholarship आवेदन करते समय किया जाता है। नीचे हम UP Scholarship OTR Registration 2026-27 की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में Step By Step समझेंगे।

OTR Registration पूरा होने के बाद मिलने वाला OTR Number आगे की Scholarship प्रक्रिया में आपकी पहचान के तौर पर काम करता है। इसलिए Registration करते समय Aadhaar और मोबाइल से जुड़ी जानकारी सही दर्ज करें और OTR Number मिलने के बाद उसे सुरक्षित जरूर रखें।

Up Scholarship OTR Registration करने के लिए क्या जरूरी हैं?

OTR Registration शुरू करने से पहले कुछ जरूरी जानकारी और Documents अपने पास तैयार रखें जिससे की प्रक्रिया के दौरान आपको बार-बार रुकना न पड़े। नीचे दिए गए डॉक्युमेंट्स और जानकारी तैयार रखे।

आधार कार्ड

आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर

सक्रिय मोबाइल नंबर जिसपे OTP प्राप्त हो सके

जन्मतिथि (DOB) से संबंधित सही जानकारी

माता-पिता की जरूरी जानकारी

चालू ईमेल आईडी (अगर पोर्टल पर मांगी जाए)

मोबाइल/कंप्यूटर में इंटरनेट

UP Scholarship OTR Registration कैसे करें? (Step By Step)

Step 1:- सबसे पहले उत्तर प्रदेश Scholarship के आधिकारिक Website पर जाएँ ➡️ UP Scholarship Official Portal

Step 2:- अब Homepage पर जाकर OTR पंजीकरण करे से संबंधित विकल्प को चुनें।

Up Scholarship OTR Registration

Step 3:- अब एक नया Popup खुलेगा जिसमे Agreenment बॉक्स पर चेक मार्क करके Proceed पर क्लिक करे।

Up Scholarship OTR Registration

Step 4:- अब आपके सामने OTR registration से जुड़ा एक Page खुलेगा। यहाँ पर अपनी वर्ग जाती समूह यानि (Category) संबंधित विकल्प चुनें और आगे बढ़ें। अभी Portal Guidance में आपको सामान्य वर्ग, SC, ST, OBC और Minority categories के विकल्प दिखाई देंगे जिसमे से अपना चुने। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे और स्क्रीन पर दिया गया Security Code/Captcha दर्ज करें। इसके बाद फिर Generate OTP पर क्लिक करें।

Up Scholarship OTR Registration

Step 5:- आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करके verification पूरा करें।

Step 6:- अब मोबाईल वेरीफिकेशन पूर्ण होने के बाद आपको e-KYC का स्टेप Complete करना हैं जिसके लिए आधार नंबर और Captcha डाल कर Submit पर क्लिक करे।

Up Scholarship OTR Registration

Step 6:- अब आपको DigiLocker के माध्यम से Aadhaar वाले ऑप्शन को Choose करके आधार नंबर डाल कर Sign in करके आधार का Verfication करना हैं। अगर आपका Digilocker में अकाउंट नहीं बना तो नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके बना सकते हैं।

Up Scholarship OTR Registration

Step 7:- Digilocker के माध्यम से e-KYC पूर्ण होने के बाद अब आपको Final OTR वाला स्टेप पूरा करना हैं जिसके लिए आप अपने पिता का नाम, फिर माता का नाम, ईमेल आईडी दर्ज करे और Captcha डाल कर Submit पर क्लिक करे।

Up Scholarship OTR Registration

Step 8:- जैसे ही आप Submit पर क्लिक करेंगे आपको स्क्रीन पर OTR नंबर दिख जाएगा जो उदाहरण के तौर पर Up-25XXXX इस तरह दिखेगा।

Up Scholarship OTR Registration

तो इस तरह आप आसान प्रोसेस के साथ अपना OTR Registration कर सकते हैं। अगर आपने पहेले से OTR बनाया था और भूल गए हैं तो आप नीचे दी गई प्रोसेस से भूल हुआ OTR Number वापिस पा सकते हैं।

OTR नंबर भूल गए हैं तो दोबारा कैसे प्राप्त करें?

अगर आपने UP Scholarship के लिए OTR बना लिया है लेकिन अब OTR Number याद नहीं है तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि Portal पर उपलब्ध Forgot OTR सुविधा की मदद से आप Aadhaar और OTP के जरिए अपना OTR Number दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।

OTR Number Recover करने का तरीका:-

Step 1:- सबसे पहले OTR से संबंधित आधिकारिक पोर्टल https://scholarships.gov.in/otrapplication/login-page खोलें और वहाँ पर Login With OTR विकल्प को चुनें। यहाँ पर आपको Forgot OTR का लिंक दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।

Up Scholarship OTR Forgot recover

Step 2:- अब यहाँ पर आधार नंबर दर्ज करे इसके बाद Get OTP पर क्लिक करे। आपके रजिस्टर मोबाईल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा उसे यहाँ पर दर्ज करले फिर Captcha डाल कर Submit पर क्लिक करे।

Up Scholarship OTR Forgot recover

Step 3:- तो सबमिट करते ही आपको OTR नंबर और OTR Details देखने को मिल जाएगी। अब इसकी मदद से आप स्कालर्शिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Up Scholarship OTR Forgot recover

OTR Number मिलने के बाद क्या करें?

OTR Registration पूरा होने के बाद अगला काम आपका UP Scholarship के लिए आवेदन करना है। आवेदन करते समय पोर्टल पर मांगे गए OTR नंबर का उपयोग करके आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

ध्यान रखें – OTR और स्कालर्शिप आवेदन एक ही चीज नहीं हैं। OTR आपकी पहचान और Registration की प्रक्रिया है जबकि Scholarship Application में आपको अपनी कक्षा,संस्था, course, आय, जाति और अन्य आवश्यक विवरण के आधार पर आवेदन पूरा करना होता है।

अंतिम शब्द

OTR Number मिलने के बाद उसे कहीं सुरक्षित Note कर लें क्योंकि आगे UP Scholarship Registration और आवेदन प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ सकती है। आवेदन करते समय अपनी सभी जानकारी ध्यान से जांचकर ही आगे बढ़ें।

OTR Number भूल जाना कोई बड़ी समस्या नहीं है। Portal पर दिए गए Forgot OTR विकल्प की मदद से Aadhaar और OTP के जरिए इसे दोबारा प्राप्त किया जा सकता है।

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर

Q1. OTR Recover करने के लिए क्या जरूरी है?

आपको OTR Recover करने के लिए आमतौर पर Aadhaar Number, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और OTP की आवश्यकता होती है।

Q2. OTR Number भूल जाने पर क्या करें?

अगर आपको OTR Number याद नहीं है तो Portal के Forgot OTR विकल्प पर जाकर Aadhaar Number और OTP की मदद से इसे दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।

Q3. OTR Number दोबारा मिलने के बाद क्या करें?

OTR Number प्राप्त होते ही इसे सुरक्षित जगह पर लिख कर रख लें क्योंकि आगे UP Scholarship आवेदन के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है।