UP Scholarship 2026-27: कौन छात्र कर सकते हैं आवेदन? जानें पात्रता, रजिस्ट्रेशन और पूरी प्रक्रिया

UP Scholarship उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के लिए छात्र Online आवेदन कर सकते हैं और अपनी आवेदन स्थिति देख सकते हैं तथा आवश्यक होने पर Renewel और Correction प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।

अगर आप UP Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आपको आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़ और महत्वपूर्ण तारीखों से जुड़ी जानकारी आसान भाषा में मिलेगी। यहाँ पर आप आवेदन करने से पहले सभी जरूरी बातों को समझ सकते हैं और सही तरीके से फॉर्म भर सकते हैं।

UP Scholarship क्या है?

UP Scholarship उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक छात्रवृत्ति योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र छात्रों को शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय मदद देना है। इस योजना के माध्यम से लाखों छात्र हर वर्ष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करते हैं।

योजना के अंतर्गत प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन अधिकृत पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाती है।

लेकिन अगर आपको स्कालर्शिप के लिए आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी करते हैं ये नहीं पता तो आप यहाँ पर दी गई जानकारी को ध्यान से पढे और यहाँ पर दी गई प्रक्रिया का अनुकरण भी करे। जिससे आप बिना कोई त्रुटि किए रेजिस्ट्रैशन, लॉगिन और आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सके।

UP Scholarship के मुख्य प्रकार क्या हैं?

UP Scholarship योजना को विभिन्न शैक्षणिक स्तरों के आधार पर विभाजित किया गया है ताकि छात्र अपनी कक्षा और पाठ्यक्रम के अनुसार सही छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कर सकें। नीचे UP Scholarship के प्रमुख प्रकार दिए गए हैं।

Pre Matric Scholarship
कक्षा 9 एवं 10 में अध्ययनरत छात्रों के लिए।

Post Matric Scholarship
कक्षा 11 एवं 12 के छात्रों के लिए।

Post-Matric Other Than Intermediate
12वीं कक्षा पास करने के बाद कॉलेज या उच्च शिक्षा लेने वाले छात्रों के लिए।

Post-Matric Other State
उत्तर प्रदेश में पढ़ रहे लेकिन अन्य राज्य के निवसी छात्रों के लिए।

UP Scholarship के लिए पात्रता क्या हैं? (Eligibility For Up Scholarship)

UP Scholarship के लिए आवेदन करने से पहले सभी छात्रों को पात्रता की शर्तों की जानकारी होना आवश्यक है। यदि आवेदक किसी भी निर्धारित शर्त को पूरा नहीं करता है तो आवेदन सत्यापन के दौरान आवेदन अस्वीकार हो सकता है या छात्रवृत्ति प्राप्त करने में समस्या आ सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले नीचे दी गई पात्रता को ध्यानपूर्वक जांच लें।

UP Scholarship के लिए आवश्यक पात्रता :-

आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।

छात्र का कक्षा 9, 10, 11, 12, UG, PG, डिप्लोमा, ITI या अन्य मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में प्रवेश होना चाहिए।

आवेदक ने पिछली कक्षा या वर्ष सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया हो।

छात्र के नाम से आधार से लिंक सक्रिय बैंक खाता होना आवश्यक है।

पारिवारिक वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए जैसे

SC/ST वर्ग: ₹2.5 लाख तक

General/OBC/Minority वर्ग: ₹2 लाख तक

आवेदन केवल UP Scholarship के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाते हैं।

अधिकृत वेबसाईट पर जाए

UP Scholarship Registration & Login जरूरी लिंक्स (2026–27)

मुख्य वर्ग

ऑनलाइन लिंक

Pre Matric (9वीं एवं 10वीं कक्षा) Registration

रजिस्ट्रेशन करें

Pre-Matric (9वीं एवं 10वीं कक्षा) Fresh Login

फ्रेश लॉगिन करें

Pre-Matric 10वीं कक्षा Renewal Login

रिन्यूअल लॉगिन करें

Post Matric (11वीं एवं 12वीं कक्षा) Registration

रजिस्ट्रेशन करें

Post Matric (इंटरमीडिएट के अतिरिक्त) Registration

रजिस्ट्रेशन करें

Post-Matric (11वीं एवं 12वीं कक्षा) Fresh Login

फ्रेश लॉगिन करें

Post-Matric (इंटरमीडिएट के अतिरिक्त) Fresh Login

फ्रेश लॉगिन करें

Post-Matric 12वीं कक्षा Renewal Login

रिन्यूअल लॉगिन करें

Post-Matric (इंटरमीडिएट के अतिरिक्त) Renewal Login

रिन्यूअल लॉगिन करें

Post-Matric (राज्य के बाहर) Fresh Login

फ्रेश लॉगिन करें

Post-Matric (राज्य के बाहर) Renewal Login

रिन्यूअल लॉगिन करें

Important Dates For Pre Matric 9th & 10th (Fresh & Renewal) (2026–27)

प्रक्रिया

Fresh

Renewal

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ:

11 अगस्त 2026

11 अगस्त 2026

आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि:

21 सितंबर 2026

21 सितंबर 2026

आवेदन पूर्ण कर सबमिट करने की अंतिम तिथि:

21 सितंबर 2026

21 सितंबर 2026

संस्थान द्वारा ऑनलाइन सत्यापन:

जल्द जारी होगा

जल्द जारी होगा

त्रुटि सुधार (Correction Window):

जल्द जारी होगा

जल्द जारी होगा

सुधार के बाद पुनः सबमिट:

जल्द जारी होगा

जल्द जारी होगा

जिला स्तर पर सत्यापन:

जल्द जारी होगा

जल्द जारी होगा

PFMS के माध्यम से छात्रवृत्ति भेजने की तिथि:

जनवरी 2027 (संभावित)

जनवरी 2027 (संभावित)

Important Dates For B.A., B.Sc. & Other Post Matric Courses (Fresh) (2026–27)

प्रक्रिया

महत्वपूर्ण तिथि

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ:

15 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि:

31 अक्टूबर 2026

आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने की अंतिम तिथि:

31 अक्टूबर 2026

संस्थान द्वारा ऑनलाइन सत्यापन:

जल्द जारी होगा

त्रुटि सुधार (Correction Window):

जल्द जारी होगा

सुधार के बाद पुनः सबमिट:

जल्द जारी होगा

जिला स्तर पर सत्यापन:

जल्द जारी होगा

PFMS के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि भेजना:

जल्द जारी होगा

Important Dates For B.A., B.Sc. & Other Post Matric Courses (Renewal) (2026–27)

प्रक्रिया

महत्वपूर्ण तिथि

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ:

11 अगस्त 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि:

15 अक्टूबर 2026

आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने की अंतिम तिथि:

15 अक्टूबर 2026

संस्थान द्वारा ऑनलाइन सत्यापन:

जल्द जारी होगा

त्रुटि सुधार (Correction Window):

जल्द जारी होगा

सुधार के बाद पुनः सबमिट:

जल्द जारी होगा

जिला स्तर पर सत्यापन:

जल्द जारी होगा

PFMS के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि भेजना:

दिसंबर 2026 (संभावित)

UP Scholarship 2026-27 के लिए Required Documents

UP Scholarship आवेदन के लिए नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।

ओनलाइन आवेदन हेतु नीचे दिए गए दस्तावेज अनिवार्य हैं।

आधार कार्ड (Aadhaar Card)

OTR (One Time Registration) नंबर

जन्म तिथि प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र / हाईस्कूल मार्कशीट)

निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)

बैंक पासबुक (आधार से लिंक सक्रिय बैंक खाता)

सक्रिय मोबाइल नंबर

जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC अभ्यर्थियों के लिए)

आय प्रमाण पत्र (वर्तमान वित्तीय वर्ष का)

पिछली कक्षा की अंकतालिका (Marksheet)

संस्थान/कॉलेज की फीस रसीद

हाल ही का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो

ईमेल आईडी

Up Scholarship One Time Registration कैसे करे?

UP Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अंतिम तिथि, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और OTR (One Time Registration) की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इसके बाद नीचे दिए गए आसान Steps को अनुकरण करके अपना आवेदन सफलतापूर्वक पूरा करें।

Step 1 :- सबसे पहेले Up Scholarship की अधिकृत वेबसाईट पर जाए जिसका लिंक https://scholarship.up.gov.in/ हैं।

Step 2 :- जब आप इस वेबसाईट पर जाएंगे तो आपके सामने Menu में कई विकल्प खुल जायेगें जिसमे आपको Student वाले मेनू पर जाना हैं। जैसे ही Student वाले मेनू पर जाएंगे आपको New Registration नाम का Sub-menu दिखेगा जिस पर क्लिक करे।

up scholarship

Step 3 :- अब आपके सामने एक नया Page खुलेगा जिसमे अपनी कैटेगरी के अनुसार Registration विकल्प चुनें।

1 समाज कल्याण विभाग (General / SC / ST): सामान्य, अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्र इस सेक्शन से आवेदन करें।

2 पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग (OBC): अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र इस विकल्प का चयन करें।

3 अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (Minority): मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के छात्र इस सेक्शन से आवेदन करें।

4 अस्वच्छ पेशे से जुड़े परिवार: यदि अभिभावक अस्वच्छ व्यवसाय से जुड़े हैं और छात्र कक्षा 9 या 10 में पढ़ रहा है, तो अंतिम विकल्प का चयन करें।

up scholarship

Step 4 :- अपनी Category और कक्षा के अनुसार संबंधित विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना OTR (One Time Registration) नंबर दर्ज करना होगा। यदि आपने अभी तक OTR नहीं बनाया है, तो पहले OTR रजिस्ट्रेशन पूरा करें। OTR बनाने की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें। यदि OTR बन गया हैं तो नंबर दर्ज करके Submit पर क्लिक करे।

OTR Registration कैसे करे up scholarship

Step 5 :- OTR नंबर दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करते ही आपकी मूल जानकारी स्वतः स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। आवेदन में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज करने से भविष्य में सत्यापन या छात्रवृत्ति प्राप्त करने में समस्या आ सकती है।

जिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको मुख्य रूप से निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी :-

जिला (District)

श्रेणी / वर्ग (Category)

हाई स्कूल रोल नंबर / अनुक्रमांक

हाई स्कूल उत्तीर्ण करने का वर्ष

शिक्षण संस्थान (School/College)

बोर्ड का नाम

धर्म (Religion)

सक्रिय मोबाइल नंबर

ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)

स्वयं का सुरक्षित पासवर्ड बनाएं

अन्य आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी

up scholarship

Step 6 :- जैसे ही आप अपनी जानकारी ध्यान से दर्ज करले उसके बाद ‘Catpcha’ दल कर ‘Proceed Registration’ पर क्लिक करे।

Step 7 :- Proceed पर क्लिक करते ही आपका रेजिस्ट्रैशन सफल हो जाएगा और आपको एक Registration नंबर दिया जाएगा और इस फोरम को Print करने का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

up scholarship apply

इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपका UP Scholarship Registration सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा। अब आपको रजिस्ट्रेशन के दौरान बनाए गए पासवर्ड , Registration Number और OTR नंबर की सहायता से Up Scholarship Portal में लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और अंतिम Submission की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तो आइए जानते हैं Login करके कैसे हम आवेदन कर सकते हैं।

Up Scholarship लॉगिन और आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी करे? UP Scholarship Login & Apply

Up Scholarship रेजिस्ट्रैशन करने के बाद अब आवेदन के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स Follow करने हैं।

Step 1 :- Up Scholarship के लिए आवेदन हेतु अब आपको वापिस अधिकृत वेबसाईट के Homepage पर जाना हैं आप डायरेक्ट इस लिंक से भी जा सकते हैं – https://scholarship.up.gov.in/

Step 2 :- अब आपको Student मेनू पर कर्सर को ले जाना हैं और फिर Sub-Menu दिखेंगे उसमे Login Fresh और अपनी कक्षा के अनुसार क्लिक करे जैसे Prematric, Postmatric, Postmetric Other than Inter , Postmetric Other State.

ध्यान दे :- यदि आपने पिछले वर्ष Scholarship के लिए आवेदन किया था और अब उसी कोर्स के अगले वर्ष में प्रवेश लिया है, तो Renewal Login का ही उपयोग करें। पहली बार आवेदन करने वाले छात्रों को Fresh Login चुनना चाहिए।

up scholarship apply

Step 3 :- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको Registration Number, OTR नंबर, रेजिस्ट्रैशन करते समय डाला गया Password और Captcha कोड डाल कर Submit पर क्लिक करना हैं।

up scholarship

Step 4 :- अब यहाँ पर आपको आगे के स्टेप्स मिलेंगे जिन्हे एक एक करके भरते जाना हैं। जिसमे आपका पहला स्टेप्स Registration का कम्प्लीट हो चुका हैं लेकिन आगे के स्टेप्स आपको अच्छे से पूर्ण करने हैं जिससे आप स्कालर्शिप हेतु आवेदन कर सके। आगे के स्टेप्स कुछ इस प्रकार हैं:-

1 Registration जो की कम्प्लीट हुआ।

2 Application Form – अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।

3 Upload Documents – आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, मार्कशीट, आधार कार्ड आदि अपलोड करें।

4 Income/caste auth. आय एवं जाति प्रमाण पत्र का ऑनलाइन सत्यापन पूरा करें।

5 Aadhar Auth. – अपने आधार नंबर का सत्यापन (Aadhaar Authentication) सफलतापूर्वक करें।

6 Application Lock – भी जानकारी जांचने के बाद आवेदन को Final Lock करके सबमिट कर दें।

7 Recieve Hard Copy at Institutions – आवेदन की प्रिंट कॉपी निकालकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने संस्थान में जमा करें।

फोरम भरने की शुरुआत करने के लिए आपको बाईं और छात्रवृति हेतु आवेदन पत्र भरे पर क्लिक करना हैं। जिससे आपके फोरम भरमे लो प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

up scholarship

Step 5 :- जैसी ही आप छात्रवृति हेतु आवेदन पत्र भरे पर क्लिक करे एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी व्यक्तिगत विवरण , अन्य विवरण में Captcha और शर्तों पे चेक मार्क करके Submit कर देना हैं।

up scholarship apply

Step 6 :- Submit पर क्लिक करते ही एक नया Page खुलेगा जिसमे आपको एक Home बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आगे की प्रक्रिया पूर्ण करनी हैं।

up scholarship

Step 7 :- जैसे ही आप Home पर क्लिक करेंगे आपके सामने वापिस Steps वाला डैश्बोर्ड खुल जाएगा। जिसमे आपको बाई और आगे के स्टेप्स के लिए आवेदन पत्र को संशोधित करे पर क्लिक करना हैं।

up scholarship

Step 8 :- अब आपको अपनी भारी गई डिटेल्स confirm करनी हैं और फिर से Submit पर क्लिक करना हैं। इस तरह से आपका ये स्टेप्स भी complete हो जाएगा। ऐसे ही आपको आगे के स्टेप्स पूर्ण करते जाना हैं जिससे आपकी छात्रवृति के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

निष्कर्ष

UP Scholarship योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र छात्रों को उनकी शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहायता करती है। यदि आप भी निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं तो आवेदन की अंतिम तारीख से पहले Online Registration और आवेदन प्रक्रिया अवश्य पूरी करें।

इस आर्टिकल में हमने UP Scholarship के लिए Registration, Login, Fresh एवं Renewal आवेदन, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन की पूरी प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाया है। यदि आप प्रत्येक चरण को ध्यानपूर्वक पूरा करते हैं और सही जानकारी दर्ज करते हैं तो आपका आवेदन बिना किसी अनावश्यक परेशानी के सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है।

आवेदन Submit करने के बाद समय-समय पर अपना Up Scholarship Status भी ऑनलाइन चेक करते रहें ताकि सत्यापन, सुधार (Correction) या भुगतान (Payment) से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण Update छूट न जाए। आवेदन की स्थति की प्रक्रिया जानने के लिए आप Check Status वाला ब्लॉग पढे।

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर

Q1. UP Scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी छात्र, जो कक्षा 9, 10, 11, 12, UG, PG, डिप्लोमा, ITI या अन्य मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हैं और निर्धारित आय सीमा व अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं वे UP Scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q2. UP Scholarship में Fresh और Renewal आवेदन में क्या अंतर है?

उत्तर: Fresh आवेदन उन छात्रों के लिए होता है जो पहली बार यूपी Scholarship के लिए आवेदन कर रहे हैं। जबकि Renewal आवेदन उन छात्रों के लिए होता है जिन्होंने पिछले शैक्षणिक वर्ष में यूपी Scholarship प्राप्त की थी और अब अगले वर्ष के लिए दोबारा आवेदन कर रहे हैं।

Q3. क्या UP Scholarship आवेदन के लिए OTR नंबर जरूरी है?

उत्तर: हाँ, वर्तमान आवेदन प्रक्रिया में अधिकांश छात्रों के लिए OTR (One Time Registration) नंबर आवश्यक है। OTR बनाने के बाद ही छात्र Scholarship Portal पर रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं।

Q4. UP Scholarship आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

उत्तर: आवेदन के लिए आधार कार्ड, OTR नंबर, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और संस्थान की Fees रसीद जैसे आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होती है।

Q5. UP Scholarship Status कैसे चेक करें?

उत्तर: आवेदन Submit करने के बाद छात्र UP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Registration Number और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके अपने आवेदन एवं Scholarship Payment की वर्तमान स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।